{"_id":"6a817cd05d3db6eceb08e9db","slug":"patna-three-friends-drown-in-ganga-river-while-bathing-sdrf-rescue-operation-underway-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार के पटना में बड़ा हादसा, गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे; एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार के पटना में बड़ा हादसा, गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे; एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
Sun, 16 Aug 2026 02:33 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:33 PM IST
सार
पटना के खुशरूपुर स्थित आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन दोस्त तेज धारा में बहकर लापता हो गए। एक युवक के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में दोनों दोस्त भी गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से तीनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
स्नान के दौरान गंगा घाट पर तीन दोस्त डूबे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर रविवार को स्नान करने पहुंचे तीन दोस्त गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही खुशरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने गंगा में उतरकर तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी।
बचाने में दो दोस्त भी डूबे
जानकारी के अनुसार, जगमाल बीघा गांव के रहने वाले तीन दोस्त रविवार को गंगा स्नान करने के लिए आदिलपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान एक युवक अंकुश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों दोस्त भी गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में लापता हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन
हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस और युवकों के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तीनों के गंगा में लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: औलाद नहीं थी, तो पड़ोसी बन गए बेटे; 85 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर ले गए बाबा बैद्यनाथ धाम
मोटरबोट से गंगा में तलाश जारी
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन दिनों गंगा का जलस्तर और बहाव तेज है, जिसके कारण रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक तीनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका था। एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।