{"_id":"6a8130661281435cfd08d235","slug":"bihar-road-accident-trailer-rams-into-auto-rickshaw-on-nh-19-one-dead-three-critically-injured-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनएच-19 पर ट्रेलर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनएच-19 पर ट्रेलर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
Sun, 16 Aug 2026 09:07 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:07 AM IST
सार
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार के समीप एनएच-19 पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक और घायल सभी रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के समहुता गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग ऑटो से अपने घर रोहतास जा रहे थे। इसी दौरान डिड़खिली बाजार के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक काफी देर तक ट्रेलर में फंसा रहा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम, दुर्गावती पुलिस और मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें- पत्नी से मिलने पटना जा रहा था परिवार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-बेटी की मौत
विज्ञापन
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण एनएच-19 पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।