फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lured-home-under-pretext-hoisting-flag-young-man-shot-dead'nephew-tyrannical

बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल

Sat, 15 Aug 2026 03:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन 26 वर्षीय युवक वीरू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक दोस्त थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Lured-home-under-pretext-hoisting-flag-young-man-shot-dead'nephew-tyrannical
युवक की गोली मारकर की गई हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी करीब 26 वर्षीय वीरू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वीरू कुमार को मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भांजे सोनू कुमार ने घर जाकर झंडा फहराने की बात कहकर बुलाया था। वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा। इसके बाद परिजनों के मुताबिक, जुल्मी मुखिया के दो अन्य भांजे अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन

आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही
कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



ये भी पढ़ें- Independence Day: गांधी मैदान में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा

सालिमपुर थानाध्यक्ष का बयान
सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे। दोनों साथ थे और आरोपी ने वीरू के सिर में गोली मार दी। पूर्व में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

हत्या

हत्या के बाद परिजन व स्थानीय लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed