गंगा स्नान के दौरान हादसा: बख्तियारपुर में 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर विकास कुमार गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट की है, जहां नया टोला राघोपुर निवासी संजय कुमार का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने एक साथी के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। नहाने के दौरान विकास अचानक गहरे पानी में चला गया। विकास को डूबता देख उसके साथ आए साथी ने चीख-पुकार मचानी शुरू की, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पानी में उतरते, तब तक विकास गंगा की धारा में बह गया।
घटना की सूचना फैलते ही सीढ़ी घाट पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। विकास के पिता संजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ सीढ़ी घाट पर नहाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बिना किसी देरी के एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाने की गुहार लगाई है, ताकि विकास की जल्द से जल्द तलाश की जा सके।
ये भी पढ़ें- Bihar: 11 लाख की कंपनी को साढ़े 22 हजार करोड़ का काम! तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा आरोप
हादसे की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस की टीम सीढ़ी घाट पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तुरंत सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसडीआरएफ की टीम शीघ्र ही सीढ़ी घाट पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी। प्रशासन स्थानीय स्तर पर भी गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में जुटा है।

मौके पर मौजूद परिजन व स्थानीय लोग।

घाट पर मौजूद लोग।