{"_id":"69a7ac8b4d01820f7b08a3be","slug":"fire-in-car-garage-in-patna-patna-news-c-1-1-noi1480-4015527-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: होली की सुबह आग का कहर, गैरेज में जल गईं महंगी गाड़ियां, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: होली की सुबह आग का कहर, गैरेज में जल गईं महंगी गाड़ियां, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर आरओबी पुल के पास होली की सुबह एक मोटर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत और मायूसी का माहौल है।
पटना के दानापुर मोटर गैरेज में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना के दानापुर इलाके में होली की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना रूपसपुर आरओबी पुल के पास की है। त्योहार की सुबह लोग होली की तैयारी में लगे थे, तभी गैरेज से उठती तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते विकराल हुई आग
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने बड़ा रूप ले लिया। गैरेज में खड़ी कई महंगी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि गैरेज में खड़ी गाड़ियों के फ्यूल टैंक और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।
आधा दर्जन महंगी गाड़ियां पूरी तरह जलीं
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब आधा दर्जन महंगी गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। कई अन्य वाहनों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की दुकानों और मकानों में भी डर का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि कोई और नुकसान न हो। आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Trending Videos