सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   gandhi maidan patna to patna city ashok rajpath patna traffic route diversion due to muharram 2026 bihar news

Patna News : 26-27 को पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी के सीधे रास्ते पर यातायात बंद; वैकल्पिक रास्तों पर जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 25 Jun 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Muharram 2026 : बिहार में मुहर्रम 2026 की तैयारियां चल रही हैं। इसके मद्देनजर राधानी पटना की यातायात व्यवस्था बदली हुई रहेगी। अगर आप पटना के रहने वाले हैं या पटना आना-जाना रहता है तो यह खबर जरूर पढ़ लें, क्योंकि ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा 26-27 जून को।

gandhi maidan patna to patna city ashok rajpath patna traffic route diversion due to muharram 2026 bihar news
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना का यातायात अगले दो दिन, यानी शुक्रवार और शनिवार को बिगड़ा रहेगा। वजह यह कि अशोक राजपथ का बड़ा हिस्सा आम वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के लिए बंद रहेगा। मुहर्रम की 10वीं तारीख, यानी यौमे आशूरा 26 जून को है और इसके अगले दिन पहलाम होता है। यानी, इस दिन ताजिया जुलूस निकलता है। अलग-अलग जगहों से। इस ताजिया जुलूस में भारी भीड़ साथ चलती है और धार्मिक प्रदर्शन भी होता है। इसे देखते हुए पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी तक अशोक राजपथ पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा, नौबतपुर से एम्स फुलवारी होकर अनीसाबाद तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। जीरो माइल से बेउर होकर फुलवारीशरीफ की ओर भी भारी वाहन नहीं आ सकेंगे।



अशोक राजपथ नहीं तो किधर से जाएंगी गाड़ियां
गांधी मैदान के करगिल चौक से अशोक राजपथ पर पटना सिटी की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 26-27 जून को गाड़ियां करगिल चौक से उद्योग भवन के बगल होकर बाकरगंज मोड़ से आगे राम गुलाम चौक की तरफ बढ़ेंगी। एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर के रास्ते कंकड़बाग ओल्ड बाइपास होकर पटना सिटी जाएंगी। बाकरगंज वाला रास्ता वन-वे रहता है, जिधर से सिटी की ओर जाना मना होता है। सिटी की ओर से गांधी मैदान तक गाड़ियां इसी रास्ते से आती हैं, लेकिन 26-27 जून को इस रास्ते पर अशोक राजपथ से एंट्री नहीं होगी। सभी गाड़ियां सिटी चौक मोड़ से अगमकुआं होकर कंकड़बाग ओल्ड बाइपास या गायघाट होकर पटना शहर का रुख कर सकेंगी। पटना सिटी से गांधी मैदान तक अशोक राजपथ पर दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन बंद रहने के कारण इस निचली सड़क का इस्तेमाल महेंद्र से बाकरगंज के बीच कदमकुआं, आर्यकुमार रोड आदि से निकलने वाली गाड़ियां ही कर सकेंगी। हालांकि, बारीपथ से भी सब्जीबाग, जीएम रोड, खजांची रोड, रमना रोड आदि होकर अशोक राजपथ पर जाने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स की तरफ भारी वाहनों पर रोक, कहां से कहां तक पाबंदी
पटना का एम्स मुस्लिम बहुल फुलवारीशरीफ के रास्ते पर है। इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति हमेशा रहती है। मुहर्रम के कारण इस रूट पर ताजिया जुलूस से लेकर कई धार्मिक गतिविधियों के कारण जाम की आशंका है। इसी रास्ते पर इमारत-ए-शरिया भी है। ऐसे में नौबतपुर से एम्स फुलवारीशरीफ होकर अनीसाबाद गोलंबर तक सभी तरह के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इसी तरह पटना जीरो माइल से बेउर मोड़ होकर अनीसाबाद या फुलवारीशरीफ जाने पर भारी वाहनों के लिए रोक रहेगी। जीरो माइल से इन गाड़ियों को इन दो दिनों तक बेलदारीचक, बिहटा-सरमेरा रोड, नौबतपुर, बिहटा, बिक्रम के रास्ते बढ़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed