सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Gas shortage gas booking samrat chaudhary received four cylinders indane gas LPG gas agency patna bihar

Bihar : 'गैस नहीं है, डिप्टी सीएम के आदमी आए तो बचे चार सिलेंडर ले गए'- LPG एजेंसी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 12 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : सरकार और एलपीजी के जीएम भले ही गैस की कमी नहीं होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इससे आम और खास दोनों परेशान हैं। तभी तो गैस एजेंसी से सम्राट चौधरी ने 15 सिलिंडर की मांग की थी, लेकिन 4 ही ले जा पाए।

Gas shortage gas booking samrat chaudhary received four cylinders indane gas LPG gas agency patna bihar
गैस एजेंसी के बाहर परेशान ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूरे भारत में गैस सिलिंडर की किल्लत दिख रही है। बिहार में भी कुछ ऐसी ही हालत है। स्थिति इतनी बुरी है कि आम जनता गैस सिलिंडर के लिए इधर-उधर और दर-बदर मारे-मारे फिर रहे हैं। इतना ही नहीं बड़े और वीवीआईपी लोगों के साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यह सच है कि वह या उनके लोग लाइन में खड़े नहीं होते, बल्कि सीधे तौर पर एजेंसी मालिक से बात करते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 सिलिंडर की मांग की थी, लेकिन चार ही मिले। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी और जीएम की बातें अलग-अलग 
इस संबंध में एजेंसी में बैठे एक शख्स जो अपना नाम सोनल कुमार बता रहे थे, उन्होंने कहा कि मेरे पास गैस नहीं है। अमर उजाला ने जब यह पूछा कि एलपीजी के जीएम अशोक साहू का कहना है कि मेरे पास गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी जितना मांग रही है, उनको उतना दिया जा रहा है। यह कैसे? इसके जवाब में सोनल कुमार ने कहा कि मेरे पास गैस नहीं है। आप मेरे गोदाम में चलकर देख लीजिए। अमर उजाला ने फिर सवाल पूछा कि अगर आपक यह कह रहे हैं कि आपके पास गैस नहीं है फिर एलपीजी के जीएम अशोक साहू क्या गलत कह रहे हैं? तब सोनल कुमार ने जो जवाब दिया, वह हैरान करने वाला था।
यह खबर भी पढ़ें-पटना में गैस संकट गहराया: सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने NH-98 किया जाम, कहा- चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है

उपमुख्यमंत्री ने 15 की मांग की, 4 ही ले जा पाए
सोनल कुमार ने कहा कि मेरे पास पटना डीएम का कॉल आया था। एसडीएम का कॉल आया था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 गैस सिलिंडर की मांग की थी। मैंने कहा कि मैं आपको गोदाम की चाभी दे देता हूं देख लीजिये, गैस नहीं हैं। गोदाम में चार सिलिंडर थे, उठाकर ले गए। अमर उजाला ने फिर सवाल किया कि क्या उन्होंने नंबर लगाया था? सोनल ने बताया कि वह वीवीआईपी हैं। मेरे यहां डीएम ऑफिस से कुछ लोग आए, मार्केटिंग के राशनिंग ऑफिसर आए, मार्केटिंग ऑफिसर आए, मैंने अपना गोदाम उनको दिखा दिया। मैंने उनको कहा कि आप देख लीजिए कि मेरे पास कितना भरा हुआ सिलिंडर है। मेरे पास भरा सिलिंडर रहेगा तभी तो मैं ग्राहकों को गैस दे पाऊंगा न? मेरे पास उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए एसडीएम आए और उन्होंने 15 गैस सिलिंडर की मांग की। मैंने कहा कि मैं आपको गोदाम की चाभी दे देता हूं देख लीजिये, गैस नहीं हैं। गोदाम में चार सिलिंडर थे, उठाकर ले गए। आज मेरे पास गैस नहीं है। अमर उजाला ने फिर सवाल पूछा कि क्या उनलोगों ने नंबर लगाया था? तब सोनल ने जवाब दिया कि मैं क्या करता? वेलोग वीवीआईपी हैं। मैं बहुत ही छोटा लोग हूं। यानी सरकार के दावे जो भी हों, सच्चाई यह है कि गैस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed