फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Major change in Bihar: Deepak Kumar appointed Principal Secretary to the CM after retirement, has been removed

बिहार में बदलाव की सनसनी : रिटायरमेंट के बाद सीएम के प्रधान सचिव बनाए गए दीपक कुमार हटाए गए? किस पद की चर्चा

Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से दीपक कुमार को हटा दिया गया है? रिटायरमेंट के बाद यह विशेष पद हासिल करने वाले दीपक कुमार के बारे में अधिसूचना नहीं, फिर भी इतनी चर्चा गरम क्यों है? जानें ताजा अपडेट।

विज्ञापन
Major change in Bihar: Deepak Kumar appointed Principal Secretary to the CM after retirement, has been removed
दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से आखिरकार दीपक कुमार की विदाई होने की खबरें सुर्खियों में आ ही गईं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में राज्य के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद दीपक कुमार को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष पद गठित करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय में रखा था। अप्रैल में मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी के बाद से माना जा रहा था कि दीपक कुमार की विदाई कभी भी हो जाएगी। बुधवार को जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए यात्रा पर निकले तो उन्हें उनके साथ नहीं देखा गया। इससे पहले वह लगातार मुख्यमंत्री के साथ उसी तरह रह रहे थे, जैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साये की तरह रहते थे। चर्चा है कि दीपक कुमार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में भेजा गया है। हालांकि अब तक दोनो ही सूचनाएं अधिसूचना के रूप में पुष्ट होकर सामने नहीं आई हैं और न ही सरकार ने कैबिनेट में इस आशय का कोई फैसला बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सचिवालय से नीतीश-प्रिय एक-एक कर हटे
हर जगह होता है, जब सरकार का चेहरा बदलता है। बिहार में भी वही हो रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार के हटने के बाद से पूरे निज़ाम को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत महाधिवक्ता रहे पीके शाही ने पदत्याग किया था। पिछले दिनों डीजीपी पद पर भी ऐसा ही हुआ। डीजीपी विनय कुमार ने वीआरएस ले लिया और फिर उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाने की अधिसूचना जारी हुई। जिन अधिकारियों को नीतीश का करीबी माना जाता रहा है, उन्हें तबादला आदेशों के तहत दूसरी जगहों पर भेजे जाने का सिलसिला जारी है। कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर समेत कई आईएएस अधिकारी इस सूची में शामिल रहे हैं। अब दीपक कुमार को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  सम्राट चौधरी सरकार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; जानें, मंत्रिपरिषद् के फैसले 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रक के रूप में दीपक कुमार की रही पहचान
बिहार के मुख्य सचिव रहते दीपक कुमार को विपक्षी दलों ने सरकार पर पूर्ण नियंत्रण रखने वाला अधिकारी करार दिया था। तेजस्वी यादव समेत सभी विपक्षी नेता मौका-बेमौका दीपक कुमार को निशाने पर रखते थे। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिटायरमेंट के बाद उन्हें सीएम के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी तो दीपक कुमार को विपक्ष ने ‘सुपर सीएम’ तक कहना शुरू कर दिया। अप्रैल में मुख्यमंत्री बनने के बाद से सम्राट चौधरी सरकार की तरफ विपक्ष की भी नजर थी कि वह दीपक कुमार को कब हटाते हैं। सरकार में आने के बाद करीब पांच महीने तक दीपक कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ लगभग हर समय नजर आए। आज वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सीएम के भ्रमण के दौरान नजर नहीं आए। तभी से यह चर्चा तेज हो गई कि उन्हें नई जगह भेजने का फैसला हो गया है, हालांकि देर शाम तक अधिसूचना नहीं जारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed