फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mother in law arrested in dowry case suspicious death of newlywed woman rohtas bihar news

बिहार: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 04:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

रोहतास के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पवरा गांव में शादी के चार महीने बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
mother in law arrested in dowry case suspicious death of newlywed woman rohtas bihar news
घटनास्थल पर मौजूद भीड़

विस्तार

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवरा गांव में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास मंतोरणा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शादी के चार माह बाद मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका लक्ष्मीना कुमारी की इसी वर्ष 8 मई को पवरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य थे, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर परिवार में अनबन होने लगी। इसके बाद शादी के चार माह बाद लक्ष्मीना की अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्महत्या
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लक्ष्मीना ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका के पिता धनजी राम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पैसों को लेकर एक-दो बार विवाद भी हुआ था। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लालच में उनकी बेटी की हत्या कर दी।



ये भी पढ़ें- पटना में भारी बवाल: मेडिकल छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़े, पुलिस से झड़प; क्या है BUHS छात्रों की मांग

सास गिरफ्तार, मामले की जांच शुरू
मामले में परिजनों ने पति अर्जुन राम, ससुर राजेश राम, सास मंतोरणा देवी और जेठानी रानी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि परिजनों की ओर से दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed