Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab9d1743af8fef5ef0ef0b3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
01:35 PM, 28-Sep-2026
बिहार में नए पुलिस अनुमंडल बनाने की तैयारी: समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बदलेगा ढांचा; क्या होगा फायदा?
मिथिला के समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पांच नए पुलिस अनुमंडल गठित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें रोसड़ा को दो हिस्सों में बांटने, दरभंगा में सदर-3 और मधुबनी में तीन नए पुलिस अनुमंडल बनाने की योजना शामिल है। छोटे पुलिस क्षेत्रों से निगरानी, गश्ती, अनुसंधान और पुलिस रिस्पॉन्स बेहतर होने की उम्मीद है। और पढ़ें12:25 PM, 28-Sep-2026
बिहार में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू से हत्या: मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ वार, इलाके में तनाव
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में रविवार देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान विवाद के बाद हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
12:09 PM, 28-Sep-2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा; पुलिस से धक्कामुक्की
पटना में वामदलों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
और पढ़ें
11:11 AM, 28-Sep-2026
पितृपक्ष मेला: गयाजी में आज पांच वेदियों पर होगा पिंडदान, मौन रहकर पूरी करनी होगी धार्मिक यात्रा; जानें महत्व
गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले के चौथे दिन सोमवार को पांच प्रमुख वेदियों पर पिंडदान का विधान होगा। श्रद्धालु उत्तरमानस से यात्रा शुरू कर दक्षिणमानस, कनखल, उदीची और जिह्वालोल वेदी पर पिंडदान व तर्पण करेंगे। और पढ़ें11:00 AM, 28-Sep-2026
बिहार: युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, प्रदूषण और खराब जीवनशैली बनी चिंता; जानें कैसे बचाएं अपने दिल को
हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट एक बार में 72 बार धड़कता है। यानी 72 बीट एक मिनट में देता है। अगर एक बीट भी गड़बड़ हो जाए तो काफी परेशानी हो सकती है। 40 वर्ष से कम उम्र में में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक मामले नशे की आदत से जुड़े देखे जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि विशेषज्ञों ने बचाव के तरीके क्या बताए? और पढ़ें10:51 AM, 28-Sep-2026
बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरी बाइक छोड़कर सवार फरार
मुजफ्फरपुर के मुरौल ओपी क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय सुधांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे बाइक सवार की पहचान की जा रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 AM, 28-Sep-2026
बिहार पर्यटन: 165 करोड़ का बौद्ध केंद्र और पांच सितारा होटलों की योजना, मंत्री केदार गुप्ता ने बताया लक्ष्य
पर्यटन विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल नवाचार और सतत विकास के माध्यम से बिहार अपनी समृद्ध विरासत का संरक्षण करते हुए पर्यटकों के लिए नए अनुभव तैयार कर रहा है। बिहार को सुरक्षित, समावेशी, पर्यावरण-अनुकूल और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। और पढ़ें10:26 AM, 28-Sep-2026
बिहार में नाबालिग से छेड़खानी का सीसीटीवी आया सामने: आरोपी पहले ही जेल में, वीडियो के जरिए उठे सवाल
मुजफ्फरपुर के चंदवारा मोहल्ले में 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। अब चार दिन बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें10:04 AM, 28-Sep-2026
बिहार: बाजार से खरीदारी कर लौट रही तीन महिलाओं और बच्ची का स्कॉर्पियो से अपहरण, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान
समस्तीपुर के ताजपुर बाजार में बच्ची समेत तीन महिलाओं को फतेहपुर छोड़ने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाने और रास्ता बदलकर महुआ ले जाने का आरोप है। शक होने पर एक महिला चलती गाड़ी से कूद गई और पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें10:00 AM, 28-Sep-2026