प्रयागराज : मुख्य चुनाव आयुक्त खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जनादेश का अपमान कर रहा चुनाव आयोग
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बालसन चौराहे पर प्रदर्शन किया। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की।
विस्तार

सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग लगातार जनादेश का अपमान कर रहा है। कांग्रेस हरियाणा में भी चुनाव जीती, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी चुनाव जीती, लेकिन चुनाव आयोग ने जनादेश का अपमान करते हुए ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव हरा दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे चुनाव आयुक्त को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। न्यायपालिका को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी भी यह समझ गया है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आज पूरे देश और प्रदेश समेत सभी जिला मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।