फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family Performs Last Rites of Daughter After She Chooses Lover Over Family

प्रतापगढ़: प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती, नाराज परिजनों ने पुतला बनाकर निकाली अर्थी, किया अंतिम संस्कार

Mon, 28 Sep 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा दिल्ली से बरामद युवती ने अदालत में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इससे नाराज परिजनों ने युवती को मृत मानकर उसका पुतला बनाया, अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने 13वें दिन तेरहवीं करने की भी बात कही है। अंतिम संस्कार और शव यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Family Performs Last Rites of Daughter After She Chooses Lover Over Family
परिजनों ने लड़की का किया सांकेतिक अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया, लेकिन अदालत (कोर्ट) में युवती ने साफ तौर पर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इससे आहत और नाराज परिजनों ने युवती को मृत मानकर उसका पुतला बनाया, अर्थी निकाली और पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन






क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बीते माह मौर्या बिरादरी के एक युवक का गांव की ही पटेल बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद युवक युवती को साथ लेकर घर से चला गया। युवती के परिजनों ने जेठवारा थाने में नामजद तहरीर देकर उसकी बरामदगी की मांग की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को दिल्ली से बरामद किया और थाने लाकर न्यायालय में पेश किया। अदालत में दर्ज कराए गए बयान में युवती ने अपने परिवार के पास वापस जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।

विज्ञापन

तेरहवीं करने की भी तैयारी

युवती के इस फैसले से परिजन बेहद आक्रोशित हो गए। परिजनों ने गांव में युवती का पुतला बनाकर उसकी शवयात्रा (अर्थी) निकाली और गांव के बाहर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके लिए बेटी अब मर चुकी है और वे तेरहवें दिन उसकी तेरहवीं का संस्कार भी करेंगे। इस पूरी घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

पुलिस प्रशासन का पक्ष

इस संदर्भ में जेठवारा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed