{"_id":"6aa0fa99ffb0d44b8f0f8019","slug":"pratapgarh-a-couple-ended-their-lives-by-consuming-poison-they-took-this-drastic-step-following-a-dispute-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
Wed, 09 Sep 2026 11:50 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:50 AM IST
सार
Pratapgarh News : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमरोना श्रीकांत का पुरवा में बुधवार भोर दिल दहला देने वाली घटना हो गई। गांव निवासी सुभाष तिवारी (50) और उनकी पत्नी सपना तिवारी (45) ने भतीजे से विवाद के बाद जहर खा लिया।
विज्ञापन
दंपती ने जहर खाकर दी जान।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमरोना श्रीकांत का पुरवा में बुधवार भोर दिल दहला देने वाली घटना हो गई। गांव निवासी सुभाष तिवारी (50) और उनकी पत्नी सपना तिवारी (45) ने भतीजे से विवाद के बाद जहर खा लिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां, डाक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में उनकी पत्नी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में महिला की भी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात भतीजे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर दंपती ने सुबह करीब चार बजे यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहर खाने से पहले सपना ने फोन कर पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन