फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Technical Snag Halts Rajgir Ropeway Dozens of Tourists Stranded Mid-Air for an Hour

Bihar: रोपवे में अचानक आई तकनीकी खराबी, एक घंटे तक हवा में फंसे रहे दर्जनों पर्यटक; फिर ऐसे उतारे गए लोग

Wed, 05 Aug 2026 03:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

नालंदा के राजगीर रोपवे में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने के कारण तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कई केबिन हवा में रुक गए। स्टेशन के पास फंसे पर्यटकों को सीढ़ी के सहारे सुरक्षित उतारा गया

विज्ञापन
Bihar Technical Snag Halts Rajgir Ropeway Dozens of Tourists Stranded Mid-Air for an Hour
राजगीर रोपवे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर स्थित रोपवे में मंगलवार की शाम अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। खराबी के कारण रोपवे के केबिन हवा में ही रुक गए, जिससे उनमें सवार पर्यटकों की सांसें अटक गईं। हालांकि, प्रबंधन की तत्परता से स्टेशन के पास वाले केबिनों से पर्यटकों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वहीं, स्टेशन से दूर ऊंचाई पर फंसे पर्यटकों को तकनीकी खराबी दूर होने तक केबिन के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली के कारण आई थी खराबी
रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम तक रोपवे सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) के कारण रोपवे के कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से रोपवे को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई सेवा
प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त कर लिया। इस एक घंटे के दौरान स्टेशन के नजदीक वाले पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया था। खराबी ठीक होने के बाद रोपवे का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसके बाद दूर फंसे पर्यटकों को भी सुरक्षित वापस लाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी पर्यटक के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, हार की समीक्षा कर रहे

रोजाना पहुंच रहे 2500 से 3000 पर्यटक
सावन का महीना होने के कारण इन दिनों राजगीर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना लगभग 2500 से 3000 की संख्या में पर्यटक रोपवे का रोमांच महसूस करने और प्राकृतिक नजारों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह से ही रोपवे का संचालन अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से किया जा रहा है। रोपवे प्रबंधक ने पर्यटकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और प्रबंधन इसका विशेष ध्यान रखता है। रोपवे पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed