{"_id":"6a731038605dc1f85b011ec3","slug":"daman-trolley-bag-murder-nawada-woman-chhoti-kumari-lover-rishabh-kumar-absconding-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पति छोड़ा, घर से भागकर बसाई दुनिया... ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश, फरार प्रेमी की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पति छोड़ा, घर से भागकर बसाई दुनिया... ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश, फरार प्रेमी की तलाश तेज
Wed, 05 Aug 2026 03:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:58 PM IST
सार
बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी की दमन में हत्या कर दी गई। उसका शव किराए के कमरे में ट्रॉली बैग के अंदर बरामद होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में मिली नवादा की बेटी की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक युवती की दमन में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव किराए के कमरे में ट्रॉली बैग के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है, की तलाश तेज कर दी है।
दो साल पहले प्रेमी के साथ दमन चली गई थी युवती
मृतका की पहचान छोटी कुमारी के रूप में हुई है, जो नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, छोटी कुमारी करीब दो वर्ष पहले अपने पति और परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी ऋषभ कुमार के साथ दमन रहने चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों वहां एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे।
ये भी पढ़ें- रोपवे में अचानक आई तकनीकी खराबी, एक घंटे तक हवा में फंसे रहे दर्जनों पर्यटक; फिर ऐसे उतारे गए लोग
विज्ञापन
किराए के कमरे से ट्रॉली बैग में मिला शव
पुलिस के अनुसार, किराए के कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर छोटी कुमारी का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
प्रेमी ऋषभ कुमार पर हत्या का आरोप, आरोपी फरार
घटना के बाद से छोटी कुमारी का प्रेमी ऋषभ कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही नवादा स्थित मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।