{"_id":"6a72e90086c7d985f8082368","slug":"bihar-cm-samrat-choudhary-visits-bjp-office-for-the-first-time-after-bankipur-by-election-results-meeting-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, हार की समीक्षा कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, हार की समीक्षा कर रहे
Wed, 05 Aug 2026 01:10 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर से मिली हार के बाद आज भाजपा दफ्तर में समीक्षा बैठक चल रही है। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी व अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। वह पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। इसमें उपचुनाव के परिणाम और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे। इसमें पटना के सभी भाजपा विधायकों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
राजनीतक सूत्रों के अनुसार, बैठक में बांकीपुर उपचुनाव में हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...