फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident Father of three Killed as Speeding Vehicle Hits Bike Driver Abandons Car and Flees

Bihar: घर लौट रहा था तीन बच्चों का पिता, तेज रफ्तार वाहन ने छीन लीं सांसें; गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

Wed, 05 Aug 2026 08:42 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 08:42 AM IST
सार

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में दूध केंद्र से घर लौट रहे 28 वर्षीय दूध कारोबारी गोलू कुमार की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Father of three Killed as Speeding Vehicle Hits Bike Driver Abandons Car and Flees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूरिस्ट वे सालेपुर-करौटा मुख्य मार्ग पर जगतपुर गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में 28 वर्षीय दूध कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी धर्मदेव यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


दूध केंद्र से लौटते वक्त हुआ हादसा
घटना के संबंध में मृतक के चाचा चिंटू कुमार ने बताया कि गोलू पेशे से दूध कारोबारी था। मंगलवार की रात वह दूध का संग्रह कर उसे केंद्र पर जमा करने गया था। वहां से वापस घर लौटने के दौरान जगतपुर गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
इस हादसे में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ड्यूटी से लौट रहे कृषि सलाहकार की भीषण सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग


पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा साया
युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

वाहन के नंबर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed