फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rail Tragedy Unidentified Youth Dies After Being Hit by Train on Chapra-Siwan Route

Bihar: छपरा-सीवान रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत; पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 05 Aug 2026 01:18 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 01:18 PM IST
सार

सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Rail Tragedy Unidentified Youth Dies After Being Hit by Train on Chapra-Siwan Route
छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही दाऊदपुर थाने की पुलिस तथा छपरा जंक्शन स्थित जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों तथा अन्य माध्यमों से प्रयास कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा नेता ने 285 गज जमीन हड़पी, फिर पहचान बदलकर कटक में छिपा; दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, तिहाड़ भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना ने कई सवाल खड़े किए
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं कोई परिवार अपने बेटे, पति या भाई के घर लौटने का इंतजार कर रहा होगा, लेकिन उन्हें यह भी नहीं मालूम कि उनका अपना किस हाल में है। किसी मां की आंखें दरवाजे पर टिकी होंगी, किसी पिता की उम्मीदें अब भी बरकरार होंगी, तो किसी पत्नी को अपने जीवनसाथी के लौटने का इंतजार होगा। लेकिन नियति ने शायद उनके अपने को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया है। फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed