फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar High-Voltage Drama Woman Climbs 132kV Power Tower After Family Dispute Rescued Safely

Bihar: पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 132 केवी के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला; मचा हड़कंप

Wed, 05 Aug 2026 12:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

सीवान के भगवानपुर हाट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

विज्ञापन
Bihar High-Voltage Drama Woman Climbs 132kV Power Tower After Family Dispute Rescued Safely
बिजली टावर पर चढ़ी महिला व भीड़ की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सारिपट्टी चेवर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग 25 वर्षीय एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद सुनसान स्थान पर स्थित 1.32 लाख वोल्ट (132 केवी) के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसरांव गांव निवासी स्वर्गीय बिगन मांझी की पुत्री मूरत देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी के साथ हुई थी। दंपति के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र पांच वर्षीय उत्तम कुमार और छोटा पुत्र तीन वर्षीय मणिकांत है। बताया जाता है कि महिला का पति दीपक मांझी महाराष्ट्र में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़कर चली गई थी। उसका आरोप है कि इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच महिला किसी रिश्तेदार के यहां भगवानपुर हाट आई हुई थी, जहां से वह बुधवार सुबह हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


महिला के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मचा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के टावर पर चढ़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोगों को डर था कि यदि महिला थोड़ी और ऊपर चढ़ जाती या बिजली लाइन के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने उसे लगातार समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने भी धैर्यपूर्वक महिला से बातचीत की और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  घर लौट रहा था तीन बच्चों का पिता, तेज रफ्तार वाहन ने छीन लीं सांसें; गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला यदि दो-तीन फीट और ऊपर चढ़ जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद डायल-112 पुलिस महिला, उसके पति और दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed