{"_id":"6a4688f6dff6fb70830bf127","slug":"nalanda-news-union-minister-chirag-paswan-arrived-in-nalanda-and-met-the-families-of-the-youths-killed-in-the-mob-lynching-patna-news-c-1-1-noi1243-4461092-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा डबल मर्डर पर चिराग पासवान का बड़ा एलान, पीड़ित परिवार को नौकरी और पढ़ाई का उठाएंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा डबल मर्डर पर चिराग पासवान का बड़ा एलान, पीड़ित परिवार को नौकरी और पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
Thu, 02 Jul 2026 10:51 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:51 PM IST
सार
नालंदा के गंजपर गांव में दो युवकों की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने नौकरी, बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का भरोसा दिया और कहा कि सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार या सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित गंजपर गांव के दो युवकों, श्रवण और पिंटू की पीट-पीटकर राजगीर के झुनुकिया बाबा मंदिर के पास की गई हत्या के मामले में गुरुवार की शाम केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने गंजपर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना
मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने इस बर्बर घटना को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि पासवान समुदाय के दो युवकों की जिस तरह से हत्या की गई है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन से ही उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र भारती जिला प्रशासन के संपर्क में हैं, ताकि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में बिहार सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा हुई है और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार मामले की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं।
नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का किया बड़ा एलान
चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि परिवार के आश्रितों को वे अपने स्तर से नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पीड़ितों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी वे और उनकी पार्टी उठाएगी। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो और उनके मंसूबे कुछ भी हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'
छह आरोपी गिरफ्तार या कर चुके हैं सरेंडर
उल्लेखनीय है कि 15 जून की रात चोरी के संदेह में पिंटू और श्रवण की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के कारण अब तक इस मामले में कुल छह आरोपी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि शेष बचे दोषियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं और सरकार पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।