सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar reached Rajya Sabha New Delhi BJP party leaders meeting NDA party meeting patna Bihar news

Bihar : सीएम नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, भाजपा के बड़े नेताओं का भी लग रहा जमघट; अब इस बात की हो रही है चर्चा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 09 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचते ही भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चर्चा तो यह है कि दिल्ली में होने वाली बैठक नए मुख्यमंत्री को लेकर होने वाली है।

Nitish Kumar reached Rajya Sabha New Delhi BJP party leaders meeting NDA party meeting patna Bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजनीति में कल का दिन ख़ास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचे जहां से वह अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। वे निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित चुने गये हैं। अब कल विधिवत शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन इस बीच बिहार से लेकर दिल्ली तक  सत्ता हस्तांतरण और नए मुख्यमंत्री बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Trending Videos


दिल्ली में भाजपा नेताओं का लग रहा जमावड़ा 
नीतीश कुमार कल राज्यसभा का सदस्य बनेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। चर्चा तो यह है कि बिहिअर में मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर 12 अप्रैल को एनडीए की बड़ी बैठक होने वाली है, लेकिन इइसको लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि इस बैठक में न केवल बिहार के आगामी नेतृत्व पर चर्चा होने वाली है, बल्कि मंत्रिमंडल के नए स्वरूप को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पोस्टर पर मची रार, किसी ने लगाया तो किसी ने फाड़ दिया पोस्टर; सम्राट के नाम पर क्यों है हंगामा

जानिए कौन-कौन होंगे बैठक में शामिल 
मिली जानकारी के मुताबिक़ 12 अप्रैल को होने वाली एनडीए की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंगल पाण्डेय, राज्य संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय और विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि भाजपा नेता नीरज कुमार ने 'अमर उजाला' को बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा में बैठक होना कोई नई बात नहीं है। बैठकें होना भाजपा का रूटीन कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अभी भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसको लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed