फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna bihta son river police encounter criminal injured arrested extortion illegal sand mining

बिहार: बिहटा में सोन नदी पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद नदी में कूदा अपराधी; फिर दबोचा

Sun, 30 Aug 2026 09:44 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 09:44 AM IST
सार

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव घाट पर अवैध बालू खनन और नाविकों से कथित रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें मनेर निवासी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
patna bihta son river police encounter criminal injured arrested extortion illegal sand mining
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव घाट पर रविवार को अवैध बालू खनन और नाविकों से रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनेर निवासी अपराधी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे नदी के बीच से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बिहटा थाना के सब-इंस्पेक्टर राजू कुमार सिंह की बांह में भी गोली लगी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

नाविकों से रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नाविकों से रंगदारी वसूलने के लिए परेव घाट पहुंचने वाले हैं। अवैध बालू खनन के नाम पर नाविकों से रंगदारी वसूले जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम जैसे ही परेव घाट पहुंची, अपराधियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान अनीश कुमार के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन

गोली लगने के बाद नदी में कूदा अनीश

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने के बाद अनीश कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की और नदी में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और नदी के बीच से उसे पकड़ लिया। घायल अनीश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली बिहटा थाना के सब-इंस्पेक्टर राजू कुमार सिंह की बांह में लगी। घायल पुलिसकर्मी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

40 राउंड फायरिंग का दावा, पुलिस ने चलाई 22 गोलियां

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी राइफल, एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 22 राउंड गोलियां चलाईं। बरामद हथियारों और कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिछले साल बरामद AK-47 से भी जुड़ा है अनीश का नाम

सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष पुलिस द्वारा बरामद की गई AK-47 राइफल भी अपराधी अनीश कुमार की ही थी। इस मामले में पुलिस पहले से उसकी तलाश कर रही थी। अब मुठभेड़ के बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एक और आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पीयूष कुमार नामक एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, घटनास्थल से फरार हुए अन्य अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

अवैध बालू खनन और रंगदारी नेटवर्क की जांच

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अब इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में अवैध बालू खनन, नाविकों से रंगदारी वसूली, हथियारों की उपलब्धता और अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed