फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna DM ordered to close classes up to Grade eight School Timing changed patna bihar news

School Time : भीषण गर्मी के बीच डीएम का नया आदेश, 30 जून तक प्ले स्कूल से 8वीं तक की कक्षाएं बंद

Sun, 28 Jun 2026 09:30 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 28 Jun 2026 09:30 PM IST
सार

Bihar : पटना के डीएम ने आज फिर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय के लिए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश केवल नियमित स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के प्ले-स्कूलों और प्री-स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा।

विज्ञापन
patna DM ordered to close classes up to Grade eight School Timing changed patna bihar news
भीषण गर्मी में स्कूल से लौटती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। दोपहर के वक्त चल रही भीषण लू और चिलचिलाती धूप को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बच्चों को इस जानलेवा गर्मी से बचाने के लिए पटना के डीएम कुंदन कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


निजी और सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्ले-स्कूल भी रहेंगे बंद
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पटना जिले अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल नियमित स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के प्ले-स्कूलों और प्री-स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। स्कूल प्रबंधनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस अवधि में अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह स्थगित रखें या उन्हें पुनर्निर्धारित करें।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं; रोहिणी आचार्य बोलीं- मौन तोड़ें पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
पटना के डीएम कुंदन कुमार ने साफ कर दिया है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्कूल ने इस आदेश की अवहेलना की, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश को जमीनी स्तर पर लागू कराने के लिए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल मजिस्ट्रेट, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को इसकी निरंतर निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव आए मीडिया के सामने, रिशुश्री और CM सम्राट के साथ सद्गुरु पर क्या कहा?

बढ़ सकती हैं छुट्टियां, मौसम का मिजाज देखकर होगा फैसला
लगातार बढ़ते पारे और मौसम विभाग की ऑरेंज की चेतावनी के बीच अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले पर राहत की सांस ली है। डॉक्टरों का भी मानना है कि इस मौसम में बच्चों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह पाबंदी 30 जून तक लागू है। इसके बाद मौसम की स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी। यदि गर्मी से राहत नहीं मिली और लू का प्रकोप जारी रहा, तो छुट्टियों की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed