सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Retired High Court judge visit Bhojpur bilauti to probe Bharat Tiwari encounter case Bihar news Bihar Police

Bihar : चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए भोजपुर पहुंचे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज, DM-SP भी मौजूद

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 25 Jun 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा भारी सुरक्षा बल के साथ बिलौटी गांव पहुंचे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बिलौटी गांव पहुंचने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।

Retired High Court judge visit Bhojpur bilauti to probe Bharat Tiwari encounter case Bihar news Bihar Police
जज पहुंचे बिलौटी गांव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की जमीनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को भारी सुरक्षा बल के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे। सेवानिवृत्त जस्टिस ने न सिर्फ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई अहम पहलुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी पूछताछ भी की। जांच टीम के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई। इस दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी, भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।



चौतरफा उठे सवालों के बाद सरकार ने लिया था फैसला
गौरतलब है कि 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर शुरुआत से ही पुलिस की थ्योरी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा इसे एनकाउंटर बताए जाने और बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक दबाव के बाद बिहार सरकार ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने का बड़ा फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में आज जुटेंगे दिग्गज, आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर जेपी नड्डा और सीएम सम्राट चौधरी करेंगे हुंकार
विज्ञापन


 रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें
सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बिलौटी गांव पहुंचने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकारियों की उपस्थिति में घटना से जुड़े हर छोटे-बड़े साक्ष्य को खंगाला जा रहा है। फिलहाल, इस न्यायिक जांच की शुरुआत के साथ ही बिलौटी गांव सहित पूरे भोजपुर जिले की निगाहें आयोग की आने वाली रिपोर्ट पर टिक गई हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : फैजल खान की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; रौशन आनंद गुट को बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed