फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land Dispute Turns Bloody Truck Driver Throat Slit by Ambushing Attackers on Isolated Road

Bihar : जमीन विवाद में खूनी खेल? ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या, सुनसान रास्ते पर घात लगाए बैठे थे हमलावर

Wed, 08 Jul 2026 12:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

रोहतास के बकनौरा पंचायत में ट्रक चालक ददन यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डेहरी-बंजारी मार्ग जाम कर मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Land Dispute Turns Bloody Truck Driver Throat Slit by Ambushing Attackers on Isolated Road
सड़क जाम और घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक चालक की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बकनौरा पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी 45 वर्षीय ददन यादव का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने डेहरी-बंजारी मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


ड्यूटी से लौटते समय हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ददन यादव बंजारी स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान स्थान पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जमीन विवाद के एंगल पर भी जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार, ददन यादव का पिछले कुछ वर्षों से जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच में जमीन विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना से नाराज ग्रामीणों ने डेहरी-बंजारी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।


ये भी पढ़ें-  डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed