{"_id":"69f7474d7f8ba1003f092486","slug":"rohtas-police-investigation-after-man-shot-in-children-cricket-dispute-sasaram-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4237816-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बच्चों के क्रिकेट खेलने पर छिड़ा विवाद, गुस्से में आकर युवक ने चाकू और कट्टे से किया हमला; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बच्चों के क्रिकेट खेलने पर छिड़ा विवाद, गुस्से में आकर युवक ने चाकू और कट्टे से किया हमला; एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: रोहतास के सासाराम में बच्चों के क्रिकेट खेलने पर विवाद हिंसक हो गया। आरोपी ने चाकू और गोली से हमला कर 50 वर्षीय शमी आलम को घायल कर दिया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए डीएसपी
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी मोहल्ले में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर नाराज एक व्यक्ति ने उनके परिजनों पर चाकू और गोली से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
परिजनों ने किया विरोध
घटना के अनुसार, मोहल्ले में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान पास में फल बेच रहे मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ भोंदा को यह बात नागवार गुजरी और वह बच्चों को डांटने लगा। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।
हमले में कई लोग घायल
आरोप है कि गुस्से में आकर अलाउद्दीन ने पहले चाकू से हमला किया और फिर घर से कट्टा लाकर गोली चला दी। इस हमले में करीब 50 वर्षीय शमी आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हाथ में गोली लगी है और चाकू के वार से भी जख्मी हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: वैशाली में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, हरियाणा कनेक्शन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने शमी आलम को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यह घटना बच्चों के खेल को लेकर शुरू हुए विवाद का परिणाम है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।
Trending Videos