{"_id":"6a743e42ad0703d8080cb42c","slug":"sand-laden-truck-hits-school-van-driver-and-several-children-injured-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर में बड़ा हादसा टला: स्कूल वैन को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत कई बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर में बड़ा हादसा टला: स्कूल वैन को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत कई बच्चे घायल
Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM IST
सार
Bihar News: भोजपुर के कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर प्री-प्राइमरी बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन को बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर स्थित कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्री-प्राइमरी के बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, वैन चालक समेत आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बच्चों को लेने जा रही थी स्कूल वैन
मिली जानकारी के अनुसार, संस्कार पब्लिक स्कूल की वैन प्रतिदिन की तरह सकड्डी से बच्चों को लेकर भदवर गांव की ओर अन्य विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। इसी दौरान कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के पहचान पत्र पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। साथ ही डायल-112 पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चालक समेत कई बच्चे घायल
हादसे में वैन चालक सुनील कुमार पांडेय के अलावा गोलू कुमार, अंकुश कुमार और खुशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, प्रताप, प्रिंस, रिशु समेत अन्य बच्चों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोईलवर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। बाद में परिजन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: कब से हटेगा शहरों में फैला का कूड़ा? नगर निगम के संविदा कर्मियों से सरकार का हो गया समझौता
पुलिस ने शुरू की जांच
कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी बच्चे और चालक खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रक और उसके चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।