{"_id":"6ae202a37e019dd0dd0e82b4","slug":"saran-tirhut-patna-and-bhagalpur-shine-in-the-semi-finals-of-the-state-level-kho-kho-tournament-held-in-buxar-patna-news-c-1-1-noi1581-4882245-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर में खो-खो प्रतियोगिता: एक अंक से पटना की हार, सारण ने जीता मुकाबला; अंडर-17 में तिरहुत फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर में खो-खो प्रतियोगिता: एक अंक से पटना की हार, सारण ने जीता मुकाबला; अंडर-17 में तिरहुत फाइनल में पहुंचा
Wed, 28 Oct 2026 08:25 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:25 PM IST
सार
बक्सर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में सारण और तिरहुत प्रमंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फोटो प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को बक्सर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में सारण और तिरहुत प्रमंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-19 वर्ग में पटना और भागलपुर प्रमंडल की टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर आगे बढ़ीं। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी गति, कौशल और रणनीति से दर्शकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल मैच खेले गए। इस दौरान वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर तथा वरीय उप समाहर्ता-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एक अंक से हारी पटना की टीम
अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सारण प्रमंडल की टीम ने पटना प्रमंडल को महज एक अंक से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में तिरहुत प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को दो अंकों से हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तिरहुत की टीम ने निर्धारित समय समाप्त होने से तीन मिनट 40 सेकंड पहले ही जीत सुनिश्चित कर ली।
विज्ञापन
पढे़ं: अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें
अंडर-19 में पटना और भागलपुर का दमदार प्रदर्शन
अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को दो अंकों से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को तीन अंकों से पराजित किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का परिचय दिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान सभी टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। खिलाड़ियों की फुर्ती, सटीक रणनीति और बेहतर समन्वय के कारण मैच रोमांचक बने रहे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।