Bihar: पटना में अंधविश्वास का कहर; डायन बताकर महिला को बेहोश होने तक पीटा, मृत समझकर भागे आरोपी
Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक महिला को डायन बताकर रिश्तेदारों समेत 8–10 लोगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक मोहल्ला स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक महिला अंजलि देवी को अंधविश्वास के कारण बुरी तरह से पीटा गया। किसी तरह महिला की जान बच पाई। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी 8 से 10 लोग वहां आ धमके, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने मिलकर अंजलि पर डायन होने का आरोप लगाते हुए भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।
विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई
पहले भी हो चुकी है मारपीट
ये भी पढ़ें: बगीचे में आम चुनने गई सात साल की मासूम से मक्के के खेत में हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी, वीडियो आया सामने
पीड़िता के परिवार ने बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट के समय का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस के सामने पीड़िता के साथ मारपीट की जा रही है। दीपक कुमार ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी बेहोश पड़ी है। पूछने पर पीड़िता ने बताया कि उसे डायन बताकर रिश्तेदारों और उनके साथ आए कुछ लोगों ने मारपीट की है। उसकी मौसी और मामी उस पर उसके बच्चे को खाने का आरोप लगाती हैं और इसी बहाने उसके साथ मारपीट करती रहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X