{"_id":"6a4156d561914526e005a4e5","slug":"stf-and-bihar-police-arrested-notorious-criminal-rahul-priyadarshi-patna-bihar-news-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित और शातिर राहुल प्रियदर्शी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित और शातिर राहुल प्रियदर्शी गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
सार
Bihar : जून महीने में कंकड़बाग और कदमकुआं जैसे पॉश इलाकों में हथियार के बल पर स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी थीं। पटना पुलिस भी इस तरह की घटनाओं से परेशान थी। तभी अचानक पुलिस को एक लीड मिली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में पैर पसार रहे स्नैचिंग और चोरी के संगठित गिरोहों के खिलाफ बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पटना जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल प्रियदर्शी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी में दबिश देकर दबोचा
घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जून महीने में कंकड़बाग और कदमकुआं जैसे पॉश इलाकों में हथियार के बल पर स्नैचिंग की वारदातें तेजी से बढ़ी थीं। इसी बीच, रूपसपुर थाना क्षेत्र के सत्यम वामिका अपार्टमेंट में एक ही दिन तीन फ्लैटों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था। इन वारदातों के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की विशेष टीम लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही थी। पुख्ता सुराग मिलते ही टीम ने कदमकुआं थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में संयुक्त छापेमारी कर राहुल प्रियदर्शी उर्फ विक्की को धर दबोचा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव आए मीडिया के सामने, रिशुश्री और CM सम्राट के साथ सद्गुरु पर क्या कहा?
विज्ञापन
नए कानून के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी राहुल प्रियदर्शी रूपसपुर थाना कांड संख्या 427/26 का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) और 111(1) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में संगठित अपराध से जुड़े चार से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं; रोहिणी आचार्य बोलीं- मौन तोड़ें पीएम मोदी
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है, ताकि हालिया चोरियों और स्नैचिंग के सामानों को बरामद किया जा सके। साथ ही उसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और राजधानी में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।