अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार!: BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा पर बनी सहमति, दिलीप कुमार ने और क्या दावा किया?
BPSC TRE 4 News: काफी दिनों से BPSC TRE 4 में एकल परीक्षा की मांग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने दावा किया है जल्द ही TRE 4 में एकल परीक्षा की घोषणा कर दी जाएगी। सरकार ने हमारी बात मान ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TRE-4 में एकल परीक्षा पर सहमति का दावा
दिलीप कुमार के अनुसार, BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार या BPSC की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम तक किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि 'एक अभ्यर्थी-एक परिणाम' की मांग पर भी सहमति बनने की संभावना है।
संविदा वेटेज और नेगेटिव मार्किंग पर भी चर्चा
बैठक में BSSC और अन्य भर्तियों में संविदा कर्मियों को दिए जाने वाले वेटेज तथा नेगेटिव मार्किंग के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। दिलीप कुमार ने कहा कि संविदा वेटेज हटाने पर विचार किया जा रहा है। पहले से संविदा पर कार्यरत लोगों के लिए बीच का रास्ता निकालने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि दारोगा, सिपाही और BSSC जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नई बहाली को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात भी सामने आई है। छात्र नेता ने दावा किया कि 1275 दारोगा भर्ती और 70वीं BPSC परीक्षा में कथित धांधली एवं गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए इन मामलों को गंभीरता से लिया गया है।
AE/SDEO परीक्षा और बेल्ट्रॉन की सेकेंड लिस्ट
दिलीप कुमार के मुताबिक, AE/SDEO परीक्षा की तारीख BPSC की ओर से जल्द जारी की जाएगी। वहीं बेल्ट्रॉन की सेकेंड लिस्ट जारी करने के लिए भी पत्र भेजे जाने की बात कही गई है। इसके अलावा BPSC, दारोगा और सिपाही भर्ती का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने पर भी सहमति बनने का दावा किया गया है।
लिखित घोषणा तक आंदोलन जारी रहेगा
आंदोलन समाप्त करने के सवाल पर दिलीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से लिखित अथवा आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम शिक्षा सचिव या मुख्यमंत्री कार्यालय से होने वाली बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद थे।
पत्नी पर लगे आरोपों पर बोले दिलीप कुमार
अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पत्नी का 70वीं BPSC परीक्षा में किसी तरह का सेटिंग या अनियमितता से संबंध है तो उसकी भी जांच करा ली जाए।
CGL-4/CDP को लेकर भी दिया स्पष्टीकरण
CGL-4 में CDP लागू किए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि CDP लागू हुआ ही नहीं था, बल्कि यह केवल एक प्रस्ताव था। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार एकल परीक्षा के रूप में ही आयोजित की जाएगी।हालांकि, इन सभी मांगों पर अंतिम स्थिति सरकार या संबंधित आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।