{"_id":"6a3eb61980b09d650a00b109","slug":"thirty-deputy-jail-superintendents-transfer-posting-job-posting-transfer-and-posting-bihar-news-bihar-police-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 जेल उपाधीक्षकों का एक साथ तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 जेल उपाधीक्षकों का एक साथ तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:55 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार ने अचानक जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। यह बदलाव तब किया गया है जब पटना के बेउर जेल में विभिन्न तरह की अनियमितताएं पायी गई, जिसके बाद बेउर जेल के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेऊर जेल के अधीक्षक पर कार्रवाई होने के बाद अब बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए उपाधीक्षक स्तर के 30 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर गृह विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी 30 जेल उपाधीक्षकों को राज्य की विभिन्न केंद्रीय, मंडल (सब-डिविजनल) और जिला जेलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने सभी अफसरों को बिना किसी देरी के तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालने का कड़ा निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पूर्णिया जिला के राजेश कुमार मिश्रा को मुंगेर मंडल कारा का उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। अरवल जिला के रामानुज राम को मोतिहारी केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम चंपारण के जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को मंडल कारा मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम चंपारण के रहने वाले सरवर इमाम खान को शेखपुरा मॉडल कारा का उपाधीक्षक बनाया गया है। वह अब तक कटिहार मंडल कारा में उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भागलपुर के रहने वाले शिवमंगल प्रसाद को समस्तीपुर मंडल कारा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी बेगूसराय जिले के मॉडल कारा में उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लखीसराय जिला के रहने वाले प्रेमजीत कुमार को अब कटिहार मंडल कारा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी बेतिया मंडल कारा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नालंदा जिला के रहने वाले धीरज कुमार को बेतिया मंडल कारा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक फुलवारी शरीफ के मंडल कारा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जांबाज कमांडर कैप्टन स्वाति रावल से मुलाकात, कोरोना काल के उस ऑपरेशन इटली की अनसुनी कहानियां
विज्ञापन
कटिहार जिला के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को अब किशनगंज मंडल कारा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी पटना सिटी के उपकारा में पदस्थापित थे। नवादा जिला के रहने वाले अनिल कुमार को अब भागलपुर जिले के विशेष केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक हिलसा में उपकारा में पदस्थापित थे। पटना जिला के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी अब गया जी के केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अब तक हाजीपुर के मॉडल कारा में पदस्थापित थे। बक्सर जिले के केंद्रीय कारा में पदस्थापित भागलपुर जिला के रहने वाले सुधीर कुमार सौरभ को अब पूर्णिया जिले के केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सासाराम मॉडल कारा में पदस्थापित भोजपुर जिला के रहने वाले नंद मोहन सिंह को अब हाजीपुर मंडल कारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिक्रमगंज के उपकारा में पदस्थापित जहानाबाद निवासी भूतेष कुमार को अब उदाकिशुनगंज उपकारा में पदस्थापित किया गया है। मोतिहारी जिले के केंद्रीय कारा में पदस्थापित भागलपुर निवासी अरविंद कुमार-2 को अब बाढ़ के उपकारा की जिम्मेदारी सौंप गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आखिर सात दिन बाद आधी रात को भरत तिवारी के घर क्यों पहुंचे भोजपुर SP? दिल को सताने लगा है यह डर
गोपालगंज के मंडल कारा में पदस्थापित सिवान जिला के रहने वाले संजय कुमार शर्मा को अब झंझारपुर के उपकारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिवान मंडल कारा में पदस्थापित गोपालगंज के रहने वाले दीनानाथ महतो अब भागलपुर जिले के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंडल कारा सिवान में पदस्थापित बक्सर जिला के रहने वाले आदित्य पांडे अब भागलपुर जिला के विशेष केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक होंगे। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में पदस्थापित भोजपुर जिला के रहने वाले अरविंद कुमार अब सीतामढ़ी के मंडल कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। बेनीपुर उपकारा में पदस्थापित वैशाली जिला के रहने वाले रत्नेश कुमार राय को लखीसराय जिले के मॉडल कारा की जिम्मेदारी दी गई है। दलसिंहसराय के उपकारा में पदस्थापित सिवान जिला की रहने वाली वीणा कुमारी को अब पटना सिटी के उपकारा की जिम्मेदारी सौंप गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Patna News : 26-27 को पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी के सीधे रास्ते पर यातायात बंद; वैकल्पिक रास्तों पर जाम
शिवहर मंडल कारा में पदस्थापित खगड़िया जिला के विनोद कुमार को बेनीपुर उपकारा में पदस्थापित किया गया है। पूर्णिया जिला के केंद्रीय कारा में पदस्थापित भागलपुर जिला के रहने वाले सुनील कुमार अब दरभंगा मंडल कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कटिहार मंडल कारा में पदस्थापित नालंदा जिला के सत्यजीत कुमार अब गया जी के केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहरसा जिले के मंडल कारा में पदस्थापित मधेपुरा जिला के रहने वाले रत्नेश्वर कुमार को अब दलसिंहसराय के उपकारा की जिम्मेदारी दी गई है।
शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर में पदस्थापित मुंगेर जिला के रहने वाले पंकज कुमार को जमुई जिला के मंडल कारा में पदस्थापित किया गया है। बेगूसराय जिले के मंडल कारा में पदस्थापित सीतामढ़ी जिले के प्रमोद दास अब शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में पदस्थापित किये गये हैं। गया जी केंद्रीय कारा में पदस्थापित पटना जिला के रहने वाले नीतीश कुमार अब नवादा मंडल कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। नवादा जिले के मंडल कारा में पदस्थापित सहरसा जिला के सुशील कुमार अब रोसड़ा के उपकारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदर्श केंद्रीय कारा बेउर पटना में पदस्थापित भोजपुर जिला के सितेश कुमार सिंह अब सासाराम मंडल कारा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उपकारा मसौढ़ी में पदस्थापित नवादा जिला के गौतम कुमार अब अररिया जिले के मंडल कारा में पदस्थापित होंगे।