सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Katihar News Allegations of Feast Demanded in Exchange for School TC Uproar Ensues Following Student Statement

Bihar News: स्कूल में टीसी के नाम पर मटन-पुलाव की दावत का आरोप, छात्रा के बयान के बाद हंगामा; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Katihar News: कटिहार के कुशहा विद्यालय में टीसी के बदले छात्रा से दावत मांगने का आरोप लगा। छात्रा के बयान के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Katihar News Allegations of Feast Demanded in Exchange for School TC Uproar Ensues Following Student Statement
स्कूल में टीसी के नाम पर दावत का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने के नाम पर एक छात्रा से दावत कराने का आरोप सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जुट गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Trending Videos

 
ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि आठवीं कक्षा पास करने के बाद छात्रा से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जारी करने के बदले शिक्षकों द्वारा दावत की मांग की गई। आरोप के अनुसार छात्रा ने दबाव में आकर मटन, मछली और पुलाव सहित कई तरह के व्यंजन बनवाकर विद्यालय में परोसे, जहां शिक्षकों ने भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्रा ने भी लगाया दावत मांगने का आरोप
मामले में संबंधित छात्रा ने भी कहा कि प्रमाण पत्र देने के नाम पर शिक्षकों द्वारा पार्टी की मांग की गई थी। छात्रा के इस बयान के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने कार्रवाई की मांग तेज कर दी।

टीसी के नाम पर दावत का आरोप, कटिहार के स्कूल में हंगामा
 
प्रधानाध्यापक ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि रंजन कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र या छात्रा से इस प्रकार की कोई मांग नहीं की गई है और स्कूल प्रशासन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

टीसी के नाम पर दावत का आरोप, कटिहार के स्कूल में हंगामा

पढ़ें- Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, भारी तनाव
 
अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति शांत
घटना की सूचना मिलने के बाद आजमनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार और थाना अध्यक्ष नीरज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
 
जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
 
इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना आवश्यक है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed