फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   araria bhargama tractor trolley overturn women labourers paddy plantation accident three killed bihar

Bihar: बिहार में बड़ा हादसा, धान रोपने जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; तीन की मौत और कई घायल

Tue, 14 Jul 2026 04:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में धान की रोपनी के लिए जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
araria bhargama tractor trolley overturn women labourers paddy plantation accident three killed bihar
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान की रोपनी के लिए जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

ट्रॉली पलटते ही मच गई चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रॉली में बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थीं, जो खेतों में धान की रोपनी करने जा रही थीं। हादसे के बाद कई महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज भरगामा पीएचसी और अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?
 

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान मीरा देवी, नैया देवी और रंजू देवी के रूप में हुई है। तीनों सिरसियाकला गांव की रहने वाली थीं। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।
घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद, भरगामा थानाध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन महिलाओं की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed