{"_id":"6a981d9ee6ee9ab0df0681e5","slug":"bihar-hawala-courier-carrying-five-lakh-indian-currency-caught-by-ssb-near-indo-nepal-border-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बॉर्डर पर दबोचा गया हवाला कैरियर, अस्पताल के पास से ली रकम; दुकान पहुंचाने से पहले एसएसबी के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बॉर्डर पर दबोचा गया हवाला कैरियर, अस्पताल के पास से ली रकम; दुकान पहुंचाने से पहले एसएसबी के हत्थे चढ़ा
Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
सार
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी के जवानों ने जोगबनी में पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ 29 वर्षीय नेपाली नागरिक जुबेर आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने रकम को सीमा पार पहुंचाने वाले कैरियर के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
एसएसबी ने नेपाली युवक को दबोचा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने जोगबनी में पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा है। एसएसबी जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 180 के पास बीसीपी गेट पर यह कार्रवाई 1 सितंबर की शाम करीब 7:20 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की।
सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा लेकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है। इस आधार पर सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी गहन तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग की पॉलिथीन से पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी के दौरान एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र भी बरामद हुआ।
पूछताछ में सामने आया रकम पहुंचाने का मामला
पकड़े गए नेपाली नागरिक की पहचान नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर निवासी 29 वर्षीय जुबेर आलम के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ के दौरान जुबेर आलम ने स्वीकार किया कि वह सीमा पार रकम पहुंचाने वाले कैरियर के रूप में काम कर रहा था। उसने बताया कि यह राशि उसने नेपाल के विराटनगर में स्थित विराटनगर नर्सिंग अस्पताल के पास से ली थी। इस भारतीय राशि को भारत में लाकर जोगबनी स्थित 'कोलकाता क्लॉथ स्टोर' तक पहुंचाना था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घर तक डॉक्टर : आज से 90 दिनों तक बिहार में सरकार कराएगी जांच-उपचार; छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग है लक्ष्य
आरोपी और बरामद रकम सीमा शुल्क कार्यालय को सौंपी
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बरामद पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा तथा गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फारबिसगंज स्थित सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया है।