पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Major action by Kishanganj Police three smugglers arrested with 1.5 kg of heroin worth ₹3 crore

Bihar News: किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की 1.5 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jun 2026 03:45 PM IST
सार

किशनगंज पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट पर कार्रवाई कर 1.5 किलो हेरोइन के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। पुलिस ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Major action by Kishanganj Police three smugglers arrested with 1.5 kg of heroin worth ₹3 crore
बरामद समान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और 9,950 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा (पश्चिम बंगाल) से हेरोइन की बड़ी खेप किशनगंज लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जिला आसूचना इकाई, एनडीपीएस यूनिट और किशनगंज थाना पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन

विशेष टीम ने रामपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मालदा से आई एक बस से दो संदिग्ध युवक उतरे और पहले से वहां मौजूद तीसरे व्यक्ति से मिले। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके बैग से 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि, दो वीक्षक और केंद्राधीक्षक पर एफआईआर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अंसारी (22), अमजद अंसारी उर्फ इस्मता उर्फ गामा (28) और रहीस अंसारी उर्फ सागर साह (23) के रूप में हुई है। तीनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्तमा टोला, वार्ड संख्या-5 के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल के मालदा और किशनगंज के तस्करों के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाकर हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हैं। बरामद खेप मालदा से बहादुरगंज ले जाई जा रही थी। इस मामले में किशनगंज थाना में कांड संख्या 694/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed