सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Train Tragedy Man Hit by Fast-Moving Goods Train on Railway Track Dies on the Spot

Bihar: पटरी पर खड़ा था युवक, सामने से आ गई तेज रफ्तार मालगाड़ी; पलभर में थम गईं सांसें, मौत से पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर तुलसिया हॉल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय रामेश्वर गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Train Tragedy Man Hit by Fast-Moving Goods Train on Railway Track Dies on the Spot
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तुलसिया हॉल्ट के समीप एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


रेलवे ट्रैक पर आया व्यक्ति
जानकारी के अनुसार अररिया की ओर से ठाकुरगंज जा रही एक मालगाड़ी जब तुलसिया हॉल्ट के पास पहुंची, तभी एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर आ गया। मालगाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ट्रेन को समय रहते नहीं रोक सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन को दी सूचना
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को दी। तुलसिया हॉल्ट के संचालक ने रेलवे कंट्रोल रूम और जीआरपी को जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सतकौआ पंचायत के नयनभिट्ठा गांव निवासी 38 वर्षीय रामेश्वर गणेश के रूप में हुई है। वह अनूप लाल गणेश के पुत्र थे। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें-  RAS Officers Transfer: आरएएस अधिकारियों के तबादले, घूसकांड से घिरे बीज निगम का जिम्मा संभालेंगे गौरव चतुर्वेदी

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है, जबकि जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed