सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   bus carrying laborers overturned while trying avoid car 25 injured 15 in critical condition in Katihar Bihar

Bihar: कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Katihar: शनिवार की सुबह कटिहार के जुराबगंज के पास एक बस कार को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिसमें 25 मजदूर घायल हो गए और 15 की हालत गंभीर है। सभी गंभीर घायलों को पूर्णिया रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bus carrying laborers overturned while trying avoid car 25 injured 15 in critical condition in Katihar Bihar
हादसे के बाद इलाज के लिए अस्पताल के बाहर बैठे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब नवादा जिले से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार सामने आ जाने से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई।




हादसे के बाद मचा कोहराम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत-बचाव में जुटी पुलिस और प्रशासन
सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

15 मजदूरों की हालत गंभीर, रेफर किए गए मरीज
इस हादसे में कुल 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वज्रपात या ऐसी अन्य आपदाओं में मौत पर सरकार देती है कितना मुआवजा, कैसे मिलता है और किसे?


पुलिस जांच जारी
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा कार को बचाने के प्रयास में बस के अनियंत्रित होने के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed