{"_id":"69c40af615941901f90c6f2b","slug":"bus-driver-stabbed-to-death-in-purnia-family-accuses-first-wife-and-relatives-of-murder-over-marital-dispute-purnea-news-c-1-1-noi1375-4091624-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो शादियों के विवाद में बस चालक की चाकू से हत्या, पहले मिली थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो शादियों के विवाद में बस चालक की चाकू से हत्या, पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में बस चालक जुगेश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वे बस चलाकर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, दो शादियों को लेकर चल रहे विवाद और पहले मिली धमकी इस हत्या की बड़ी वजह हो सकती है।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में मंगलवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।
घटना मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के जाफरी नगर मिल्की गांव की है। मृतक की पहचान रूपौली मतेली निवासी महादेव यादव के 38 वर्षीय पुत्र जुगेश यादव के रूप में हुई है। जुगेश यादव कौटिल्य बस चलाते थे और फिलहाल जाफरी नगर मिल्की में किराए के मकान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे।
घर लौटते वक्त घात लगाकर हमला
दूसरी पत्नी पूजा कुमारी ने बताया कि जुगेश पूर्णिया से रूपौली जाने वाली बस चलाकर लौटे थे। बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के बाद वे पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में जुगेश की मौके पर ही मौत हो गई।
दो शादियों को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि जुगेश यादव की निजी जिंदगी विवादों से भरी थी। पूजा कुमारी के अनुसार, दो साल पहले जुगेश ने उनसे प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके दो बच्चे हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी मुन्नी देवी से तीन बच्चे हैं। दूसरी शादी से पहली पत्नी खुश नहीं थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी
परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले जब जुगेश कोर्ट में पेशी पर गए थे, तब पहली पत्नी मुन्नी देवी और उनके साढ़ू (जीजा) नीरज यादव ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि पहली पत्नी ने कहा था, “तुम्हें दूसरी पत्नी के साथ सुख भोगने नहीं देंगे, जान से मार देंगे।”
ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
पिता ने साढ़ू पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता महादेव यादव ने हत्या का सीधा आरोप साढ़ू नीरज यादव पर लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वे घटना की सूचना पाकर रूपौली से पूर्णिया आ रहे थे, तो रास्ते में भवानीपुर के पास नीरज यादव मिला। उसने कहा कि वह पूर्णिया से ही आ रहा है। पिता का मानना है कि नीरज यादव ने ही चाकू मारकर हत्या की और मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के लिखित आवेदन और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos