{"_id":"6a008dfbebfd274e4a019e93","slug":"elephants-continue-to-wreak-havoc-in-kishanganj-damaging-crops-and-homes-they-have-been-wreaking-havoc-in-dighalbank-for-more-than-three-months-purnea-news-c-1-1-noi1448-4264092-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों-घरों को नुकसान; इस इलाके में अधिक समय से मचा रहे तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों-घरों को नुकसान; इस इलाके में अधिक समय से मचा रहे तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
किशनगंज के दिघलबैंक क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने मक्के की फसल, केले के बागान और कई घरों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है, विभाग जल्द अभियान चलाने की बात कह रहा।
किशनगंज के दिघलबैंक क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने मक्के की फसल, केले के बागान और कई घरों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है, विभाग जल्द अभियान चलाने की बात कह रहा।
हाथियों का उत्पात जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
किशनगंज के दिघलबैंक क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों का झुंड मक्के के खेतों में डेरा डाले हुए है, जिससे फसलों और आवासीय घरों को भारी नुकसान हो रहा है। यह समस्या पिछले तीन महीने से अधिक समय से बनी हुई है।
Trending Videos
बीते कुछ दिनों में हाथियों का मुख्य झुंड धनतोला पंचायत के दुर्गामंदिर हाट गांव और हाथीडुब्बा से आगे बढ़कर दिघलबैंक पंचायत के आमडांगी, खाड़ीदुबरी और मालटोली गांवों तक पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्य झुंड से अलग होकर हाथियों का एक जोड़ा धनतोला पंचायत के कदम चौक और धनतोला चौक के पास इंडो-नेपाल सड़क पर घूमता देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिघलबैंक पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित आमडांगी गांव के ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही हाथियों का झुंड उनके गांव के पास आ गया। इस दौरान, हाथियों ने देव नाथ महतो के केले के बागान को भारी क्षति पहुंचाई और कई आवासीय घरों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्हें हर साल हजारों का नुकसान होता है।
पढ़ें: फिल्म स्टार से तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय, कलाकार मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर; देखें
वहीं, झुंड से अलग होकर सड़कों पर घूम रहे हाथियों के जोड़े को इंडो-नेपाल सड़क पर कदम चौक और धनतोला स्कूल चौक के पास देखा गया। लोग इन हाथियों को घरेलू पालतू जानवरों की तरह सड़क पर टहलते हुए देखकर अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें लेते हुए भी नजर आए।
हाथियों का यह झुंड पिछले तीन महीने से अधिक समय से धनतोला पंचायत के सीमावर्ती गांवों और आसपास की पंचायतों में भारी तबाही मचा रहा है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से हाथियों को भगाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें बार-बार असफलता मिल रही है।
इस संबंध में, वन क्षेत्र पदाधिकारी राधेश्याम रॉय ने बताया कि एक से दो दिनों के भीतर पूरी योजनाबद्ध तरीके से हाथियों को नेपाल भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा।