{"_id":"69fdaa6f34ebff55580aa74e","slug":"finance-company-in-kishanganj-absconds-with-hundreds-of-rupees-accused-of-fraud-in-the-name-of-providing-loan-women-protest-purnea-news-c-1-1-noi1448-4255650-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ‘शाम तक खाते में आएंगे पैसे’ कहकर महिलाओं से ठगी, अगली सुबह स्विच ऑफ मिला एजेंट का फोन; मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ‘शाम तक खाते में आएंगे पैसे’ कहकर महिलाओं से ठगी, अगली सुबह स्विच ऑफ मिला एजेंट का फोन; मचा हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज में महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं से 6-6 हजार रुपये जमा करवाए गए, लेकिन न लोन मिला और न ही पैसे लौटाए गए। घटना के बाद महिलाओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर...
फाइनेंस कंपनी के बाहर विरोध करती हुईं महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
किशनगंज जिले में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से कथित ठगी का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज स्थित जिलेबिया मोड़ पर गुरुवार को दर्जनों महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि उनसे लोन दिलाने के नाम पर पैसे वसूले गए, लेकिन न तो लोन मिला और न ही जमा राशि वापस की गई।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कंपनी की ओर से आसान प्रक्रिया के तहत लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था। इसके लिए उनसे विभिन्न मदों में पैसे जमा करवाए गए। काफी समय बीत जाने के बावजूद कंपनी की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।
सिलाई मशीन और वॉशिंग मशीन का दिया गया लालच
महिलाओं के अनुसार, 3 मई को रंजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कुल 11 महिलाओं से जरूरी दस्तावेज लिए थे। उसने 7 मई को सिविल चेक कर लोन दिलाने का वादा किया था। आरोप है कि सिलाई मशीन और वॉशिंग मशीन जैसे ऑफर दिखाकर प्रत्येक महिला से 6-6 हजार रुपये जमा करवाए गए। महिलाओं को बताया गया था कि शाम 8 बजे तक उनके बैंक खातों में लोन की राशि पहुंच जाएगी।
हालांकि, अगले दिन जब महिलाओं ने संपर्क करने की कोशिश की तो रंजीत सिंह का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं कंपनी के कर्मचारी और कार्यालय में मौजूद लोग भी फरार पाए गए।
ये भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, बाल-बाल बची तीन जिंदगियां; रेलवे के जेई समेत तीन गंभीर घायल
उधार लेकर जमा किए थे पैसे
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने उधार लेकर पैसे जमा किए थे। अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। घटना के बाद महिलाओं में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।
Trending Videos