{"_id":"69c53a66f7c4ada30c0a07b3","slug":"heartbreaking-2-year-old-girl-drowns-in-water-filled-pit-near-home-in-purnias-jankinagar-purnea-news-c-1-1-noi1375-4093602-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक पल की चूक ने छीन ली जिंदगी, घर के गड्ढे में डूबकर 2 साल की मासूम की मौत, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक पल की चूक ने छीन ली जिंदगी, घर के गड्ढे में डूबकर 2 साल की मासूम की मौत, पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के पास खुदे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से बच्ची की जान चली गई। मां के साथ बाड़ी में गई बच्ची खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गई।
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर 12 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के पास खुदे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 2 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान निरंजन कुमार की बेटी श्वेता राज (2 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मां के पीछे-पीछे बाड़ी पहुंची थी बच्ची
परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां घर के पीछे बाड़ी में काम करने गई थी। मां को काम करते देख श्वेता भी चुपके से उनके पीछे-पीछे चली गई। मां काम में व्यस्त थी, इसलिए उसे पता नहीं चला कि बच्ची भी पीछे आ गई है।
गड्ढे में भरा था बारिश का पानी
बाड़ी में घर बनाने के लिए मिट्टी निकालने के कारण एक गहरा गड्ढा बना हुआ था। हाल की बारिश के कारण उस गड्ढे में पानी भर गया था। खेलते-खेलते बच्ची उसी गड्ढे के पास पहुंच गई और अचानक पैर फिसलने से पानी में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई, तो परिजनों ने खोज शुरू की। तभी किसी की नजर गड्ढे के पानी पर पड़ी। जल्दी-जल्दी बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी में दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
मां का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम का शव देखते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन रो-रोकर कह रहे हैं कि उन्होंने घर बनाने के लिए मिट्टी निकाली थी, उन्हें नहीं पता था कि यही गड्ढा उनकी बेटी की जान ले लेगा। घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना के थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह एक दुखद हादसा है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos