सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Shocking Incident in Kishanganj Husband Beats Wife to Death Police Arrest Accused

Bihar News: किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात; पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: किशनगंज के पोठिया में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुंदन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद हत्या का कारण बताया गया है। मामले की जांच जारी है।

Shocking Incident in Kishanganj Husband Beats Wife to Death Police Arrest Accused
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुंदन मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos


घटना पोठिया हाई स्कूल के पास की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय कुंदन मरांडी उर्फ कनदन मरांडी के रूप में हुई है, जो पोठिया हाई स्कूल निवासी जोलहा मरांडी का पुत्र है। यह मामला पोठिया थाना कांड संख्या 155/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को हुई थी। मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वैशाली डकैती केस में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसआईटी जांच और छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी ललिता सोरेन की पीट-पीटकर हत्या की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद था। मृतका के बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed