सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Woman killed over old rivalry; brother-in-law who filed FIR arrested with accomplice

Bihar: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज कराने वाला भैसुर ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: किशनगंज के बालूबाड़ी गांव में मकई के खेत से मिली महिला की हत्या का पुलिस ने पांच दिनों में खुलासा कर दिया। जमीन विवाद के चलते महिला के भैसुर और उसके साथी ने गला दबाकर हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Woman killed over old rivalry; brother-in-law who filed FIR arrested with accomplice
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबाड़ी गांव में मकई के खेत से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस जघन्य हत्या कांड में मृतका के भैसुर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की जांच को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 
Trending Videos


लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका सनवरी खातून और उसके भैसुर फजले रब्बी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद और रंजिश चल रही थी। पूर्व में भी फजले रब्बी द्वारा मृतका के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया था, जिसे लेकर परिवार और पंचायत स्तर पर समझौता कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार मृतका को परेशान करता रहा और उस पर घर बेचकर अपने पति के पास मुंबई जाने का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की नजर मृतका की जमीन पर थी और वह उस संपत्ति पर कब्जा कर मकान बनाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाते ही आरोपियों ने की महिला की हत्या
जांच के दौरान पता चला कि साजिश के तहत फजले रब्बी ने अपने मित्र मैनुल हक के साथ मिलकर मृतका को जलावन इकट्ठा करने के बहाने मकई के खेत में बुलाया। जब मृतका अपनी गोतनी के साथ खेत में लकड़ी जमा कर रही थी, तभी दोनों आरोपी बाइक से वहां पहुंचे और उसे दूसरे खेत में भी जलावन इकट्ठा करने का लालच देकर अकेले ले गए। मृतका की दो वर्षीय बच्ची को उसकी गोतनी के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद, मौका पाकर दोनों आरोपियों ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

25 से अधिक लोगों से हुई पूछताछ
पुलिस के अनुसार, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी स्वयं परिवार के सदस्य और मामले के वादी भी थे, जो पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने के लिए गहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की और करीब 15 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें-  पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय

पुलिस ने किया खुलासा
लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दोनों आरोपियों फजले रब्बी (55 वर्ष) और मैनुल हक (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मेडिकल और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed