सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Katihar Cyber Crackdown Mule Account Racket Busted 6 Arrested Including CA and Bank Manager

Bihar: कटिहार पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह पकड़ा, CA और बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, 2 करोड़ की ठगी का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: कटिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 में पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए हो रहे अवैध लेनदेन का बड़ा नेटवर्क उजागर किया। इस कार्रवाई में चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंक मैनेजर समेत कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके खाते साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे।

Katihar Cyber Crackdown Mule Account Racket Busted 6 Arrested Including CA and Bank Manager
कटिहार में म्युल अकाउंट गिरोह पर शिकंजा
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना कटिहार ने म्यूल अकाउंट यानी संदिग्ध बैंक खातों के जरिए चल रहे अवैध लेनदेन के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


पुलिस ने क्या बताया?
साइबर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट निशांत अग्रवाल और रवि शंकर रवि को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया, जिससे लगभग 50 लाख 69 हजार रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। आरोपियों ने मामले से बचने के लिए बैंक चेकबुक, मोबाइल और मुहर खो जाने की झूठी सूचना भी थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ICICI बैंक का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
दूसरे मामले में खाता धारक कैलाश प्रसाद साह, रिंकू कुमार, राजेश कुमार मिश्रा और ICICI बैंक के ब्रांच मैनेजर कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया। साइबर डीएसपी के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर साइबर अपराधियों के साथ सांठगांठ की और खाते के जरिए लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपये का अवैध ट्रांजैक्शन किया।

ये भी पढ़ें: लखीसराय में कैंदी चौक पर सो रही महिला की हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट

अब तक 26 संदिग्ध खातों की पहचान
पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 26 संदिग्ध खातों की पहचान की गई है और उनकी जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल किसी भी अवैध गतिविधि में न होने दें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed