सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three killed after car falls into pond Accident on Pothia-Islampur road four seriously injured in Kishanganj

Bihar News: किशनगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जिले के पोठिया-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर फटीपोखर तालाब के पास तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  

Three killed after car falls into pond Accident on Pothia-Islampur road four seriously injured in Kishanganj
अनियंत्रित होकर तालाब मे गिरा कार
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

किशनगंज के पोठिया-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों और मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में दार्जिलिंग जिला के विधाननगर फसिदुआ निवासी 22 वर्षीय बोनी दास, इस्लामपुर स्टेट फार्म कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मुंडू दास और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायलों में राजू, राहुल मरांडी, सुदीप कर्मकार और अनुज शील शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना अहले सुबह हुई। वाहन में सात लोग सवार थे और कार बंगाल की ओर जा रही थी। फटीपोखर श्मशान घाट के पास सड़क का घुमावदार हिस्सा चालक के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जिससे वाहन संतुलन खोकर पलट गया और तालाब में जा गिरा। अंधेरे के कारण तत्काल राहत कार्य में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष अजय अमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मंगलवार शाम उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी: मधेपुरा के खुर्दा में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रात में सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed