सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about dilip kumar jaiswal bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar

Bihar Cabinet: किशनगंज के दिलीप कुमार जायसवाल ने ली शपथ, तीन बार रह चुके है एमएलसी; समर्थकों में उत्साह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

दिलीप कुमार जायसवाल ने पटना में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार के एमएलसी जायसवाल सीमांचल के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनके मंत्री बनने पर किशनगंज और सीमांचल में खुशी की लहर है।

know the facts about dilip kumar jaiswal bihar cabinet minister in  samrat choudhary bihar government bihar
दिलीप कुमार जायसवाल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को पटना में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्री बनने पर किशनगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

डॉ. जायसवाल बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक हैं। उनका राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वह वर्ष 2009 से लगातार तीन बार पूर्णिया, अररिया और किशनगंज स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2024 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था। सीमांचल क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है।


पढ़ें: Bihar Cabinet :अंत तक जुड़े-कटे नाम, मंत्रियों के नाम से जातीय समीकरण साधा; नितिन नवीन की बिरादरी गुम

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का जन्म 2 मई 1963 को हुआ था। मूल रूप से खगड़िया जिले के निवासी डॉ. जायसवाल ने एमएससी, एमबीए और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वे वैश्य समाज (कलवार जाति) से आते हैं और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

उन्हें बिहार में भाजपा संगठन को मजबूत करने वाले नेताओं में गिना जाता है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में माना जाता है। लंबे समय से वे बिहार भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed