सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Massive EOU Raid on Kishanganj DSP Gautam Kumar: 2.5 Cr Mansion 25 Plots and Links to Mafia Uncovered

Bihar: 25 प्लॉट, लग्जरी कार और सोने के जेवर; DSP गौतम कुमार के करोड़ों के संपत्ति साम्राज्य का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: ईओयू की छापेमारी में डीएसपी गौतम कुमार के कई ठिकानों से आलीशान मकान, 25 प्लॉट, महंगी गाड़ियां, सोने के जेवर और बेनामी निवेश से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनकी आय से 60% अधिक संपत्ति और बाहरी निवेश के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Massive EOU Raid on Kishanganj DSP Gautam Kumar: 2.5 Cr Mansion 25 Plots  and Links to Mafia Uncovered
छापेमारी करते EOU टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

किशनगंज के एसडीपीओ (DSP) गौतम कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई मंगलवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की टीम ने डीएसपी के पूर्णिया, किशनगंज और पटना स्थित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं कि डीएसपी ने अपनी वैध आय से लगभग 60.27% अधिक अवैध संपत्ति अर्जित कर रखी है।

बेनामी संपत्ति और महंगी गाड़ियां बरामद
छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी (नाला रोड) स्थित उनके आवास पर हुआ। यहां 3600 वर्गफीट में बना एक भव्य चार मंजिला मकान मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तलाशी के दौरान अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर खरीदे गए लगभग 25 भूखंडों (प्लॉट) के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिन्हें बेनामी संपत्ति माना जा रहा है। घर से क्रेटा और थार जैसी महंगी गाड़ियां और कीमती ब्रांडेड घड़ियां भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


60 लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद
ईओयू ने इस मामले में डीएसपी की पत्नी रूबी कश्यप, सास पूनम देवी और उनकी एक महिला मित्र शगुफ्ता शमीम को भी सह-अभियुक्त बनाया है। शगुफ्ता के घर की तलाशी में 60 लाख रुपये के सोने के जेवरात और उनके नाम पर खरीदे गए 7 प्लॉट के कागजात मिले हैं। जांच में साक्ष्य मिले हैं कि डीएसपी ने शगुफ्ता के बैंक खाते में बड़ी नकद राशि जमा की थी और उनके लिए कीमती गहने भी खरीदे थे।

नर्सिंग होम खोलने से संबंधित नक्शा भी बरामद
तलाशी के दौरान पटना में एक नर्सिंग होम खोलने से संबंधित नक्शा भी बरामद हुआ है। ईओयू को सूचना मिली है कि डीएसपी ने सिलीगुड़ी के चाय बागान और नोएडा-गुरुग्राम में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है।


माफियाओं के साथ संबंधों की भी जानकारी
इसके अलावा स्थानीय कोयला, शराब और लॉटरी माफियाओं के साथ उनके संबंधों की भी जानकारी मिली है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरों के नाम पर जारी फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग करते थे।

ये भी पढ़ें: 16 प्लॉट, लाखों का निवेश और ट्रस्ट का जाल, अफसर के काले धन का खेल बेनकाब

ईओयू ने रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग को भेजा
किशनगंज स्थित उनके सरकारी आवास की तलाशी में 1 लाख 37 हजार रुपये नकद और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीएसपी गौतम कुमार वर्ष 1994 में पुलिस सेवा में आए थे और 2019 में प्रोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक बने थे। ईओयू ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग को भेज दी है, जिससे आने वाले दिनों में उनकी विभागीय मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed