सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   One night's rain exposes NHAI Service road of Kishanganj NH-327E caves in allegations of corruption

Bihar: टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर सड़क धंसी; बारिश के बाद सर्विस रोड पर दरार-गड्ढे देख लोग चौंके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: किशनगंज जिले में NH 327E पर जीरनगाछ टोल प्लाजा के पास मंगली चौक स्थित सर्विस रोड एक रात की बारिश के बाद धंस गया। सड़क पर बड़ी दरारें और गड्ढा बनने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। डीएम विशाल राज ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

One night's rain exposes NHAI Service road of Kishanganj NH-327E caves in allegations of corruption
NH 327E की सड़क ने खोली निर्माण की पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग NH 327E पर बुधवार को भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया। जीरनगाछ टोल प्लाजा से पहले मंगली चौक के समीप हाईवे का सर्विस रोड एक रात की बारिश के बाद धंस गया। सड़क पर गहरी दरारें और बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे वाहन चालकों में चिंता है।



घंटों तक नहीं लगी बैरिकेडिंग, बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने के घंटों बाद तक सुरक्षा चिन्ह या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। रात के अंधेरे में यह स्थिति खतरनाक हो सकती है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप
लोगों ने NHAI की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह हाईवे निर्माण के महज 2-3 साल में ही धंस गया, जो घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। एक रात की बारिश के बाद सर्विस रोड का इस तरह धंसना निर्माण में भारी लापरवाही दर्शाता है।
विज्ञापन


यातायात पर भी पड़ा असर
यह मार्ग ठाकुरगंज, पौआखाली और बहादुरगंज जाने वाले सैकड़ों वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। सर्विस रोड धंसने से मुख्य हाईवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

जांच और कार्रवाई की मांग तेज
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और NHAI से तत्काल मौके पर सुरक्षा घेरा लगाने और सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कार्य में शामिल ठेकेदारों और इंजीनियरों की जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।ॉ

ये भी पढ़ें: दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, मां बेटे समेत चार की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

डीएम ने दिए जांच के संकेत
फिलहाल NHAI के किसी अधिकारी का इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। हादसे की आशंका के बीच लोग स्वयं वहां ईंट-पत्थर रखकर आने-जाने वालों को सचेत कर रहे हैं। वहीं, डीएम विशाल राज ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed