{"_id":"69ec46dfd8722dd1020e4009","slug":"panchayat-verdict-turns-punitive-beating-video-goes-viral-police-take-action-purnea-news-c-1-1-noi1451-4207969-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मस्जिद से चोरी के आरोप में पंचायत ने दिया फैसला, पिटाई का वीडियो वायरल; मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मस्जिद से चोरी के आरोप में पंचायत ने दिया फैसला, पिटाई का वीडियो वायरल; मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहा पंचायत में मस्जिद से 5 लाख रुपये चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पंचायत ने अवैध रूप से फैसला सुनाया और उनसे 2 लाख रुपये लौटाने का इकरारनामा कराया। इसी दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने दोनों युवकों की लाठी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
युवक को पिटते मुखिया प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
बिहार के कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने गांव की पंचायत व्यवस्था और कानून के दायरे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहा पंचायत मस्जिद में करीब 5 लाख रुपये चोरी के आरोप में गांव के दो युवकों को पकड़ लिया गया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारने का वीडियो वायरल
पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बैठाई गई और वहीं फैसला सुना दिया गया। पंचायत के अनुसार दोनों युवकों को 3 मई तक मस्जिद कमेटी को दो लाख रुपये लौटाने होंगे। इस फैसले को लिखित रूप में देने के लिए इकरारनामा भी तैयार कराया गया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पंचायत के दौरान ही मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर भट्ट ने दोनों युवकों की लाठी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि को किया गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: स्कूल जा रही छात्रा का ममेरे भाई ने किया था अपहरण, पुलिस ने बिठौली चौक से किया बरामद
मुखिया प्रतिनिधि की रिहाई की मांग
वहीं, गिरफ्तारी के बाद गांव का माहौल गर्मा गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और मुखिया प्रतिनिधि की रिहाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X